50 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने बस की टक्कर से बुजुर्ग दंपती की मौत के जिम्मेदार रोडवेज बस चालक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रुद्रपुर। पुलिस ने रामपुर रोड पर बुजुर्ग दंपती को टक्कर मारने वाले रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बस को चिह्नित करने में कड़ी मशक्कत और रामपुर के बिलासपुर के टोल प्लाजा तक सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 
 
कोतवाली में प्रीतविहार निवासी उमेद सिंह दानू ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। उनका कहना था कि 16 अप्रैल की सुबह उनके बड़े भाई कमल सिंह दानू और भाभी हीरा देवी को उत्तराखंड ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के नजदीक एक बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले के त्वरित अनावरण के निर्देश दिए थे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और टोल प्लाजा कोयला टोल बिलासपुर के कैमरे देखे गए। इसमें हल्द्वानी डिपो की बस संख्या यूपी 07पीए 5112 को चिह्नित किया गया। पुलिस ने वाहन चालक लतीफ अहमद निवासी ग्राम गंगोली थाना किच्छा को कोतवाली के पास घटना में शामिल बस सहित गिरफ्तार किया गया। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया था। पुलिस ने बस को सीज कर दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बस को चिह्नित करने के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 50 CCTV cameras After scanning 50 CCTV cameras Police arrested the bus driver police arrested the roadways bus driver responsible for the death of an elderly couple due to a bus accident Roadways bus driver responsible for the death of an elderly couple due to a bus accident rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More