पुलिस ने एक लाख रुपए के साथ सट्टा किंग और उसके दो साथियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल मे अवैध गतिविधियों एवं जुआ/सट्टा आदि खेलने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी उमेश मलिक के नेतृत्व में एसओजी और थाना पुलिस टीम द्वारा सट्टा किंग एवं उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो अभियुक्त अभिमन्यु सागर उर्फ सन्नी पुत्र स्व0 मोहन लाल सागर निवासी अम्बेडकर नगर 40 वर्ष, गुलशन कुमार सागर पुत्र बनवारी लाल सागर निवासी अम्बेडकर नगर उम्र- 29 वर्ष, देव सक्सेना पुत्र अशोक सक्सेना निवासी अम्बेडकर नगर 20 वर्ष मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र के अम्बेडकर नगर में लाखों की सट्टा पर्ची के साथ सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेल एवं खिलवा रहें थे। जिन्हें एसओजी एवं थाना पुलिस ने एक लाख एक हजार एक सौ नब्बे रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना हल्द्वानी पर एफआईआर क्रमांक- 48/2024 धारा 13 जुआँ अधिनियम पंजीकृत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

इस दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल, चौकी मंगलपड़ाव, कांस्टेबल 257 ना0पु0 अरूण राणा, हेड कांस्टेबल ललित कुमार (एसओजी), कांस्टेबल चन्दन नेगी (एसओजी) सम्मिलित रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested Satta King and his two associates Police arrested Satta King and his two associates with one lakh rupees Uttrakhand news with one lakh rupees

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More