स्मैक के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस और एसओजी टीम को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि जनपद उधमसिंह नगर के किच्छा निवासी शातिर स्मैक तस्कर को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 102 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

गौला बाईपास रोड पर गोलापार खेड़ा के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक हरे काले रंग की डिस्कवर मोटर साईकिल संख्या यूपी 25 एएच 1295 को एक व्यक्ति बिना हेलमेट लगाये आ रहा था जिसे जिसे पुलिस टीम द्वारा हाथ का इशारा कर रुकने को कहा तो उक्त व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर मोटर साईकिल को रोक लिया और मुङकर वापस घुमाने का प्रयास करने लगा पुलिस टीम द्वारा दौड़कर उक्त व्यक्ति को रोककर घेरकर हिरासत में लिया गया व तलाशी लेते हुए मोटर साइकिल की डिग्गी खुलवाकर चैक किया गया तो मोटरसाइकिल की डिग्गी से एक काले रंग के विन्डचिटर बैग के अन्दर 102 ग्राम अवैध स्मैक मय माल को तौलने के लिये एक बैट्रीयुक्त इलैक्टानिक तराजू बरामद हुआ। पकड़ गया आरोपी मो. आरिफ पुत्र मुंशी अन्सारी निवासी छिनकी पो0 दरऊ थाना किच्छा जिनपद उधम सिंह नगर है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह स्मैक वह सितारगंज बीथा निवासी शरीफ उर्फ गुड़्डू से सस्ते दामो में खरीद कर हल्द्वानी क्षेत्र में ऊंचे दामों में आया है।पुलिस टीम में एसओ थाना काठगोदाम प्रमोद पाठक, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, मल्ला चौकी प्रभारी काठगोदाम फिरोज़ आलम, हेड कॉन्स्टेबल कुन्दन कठैत, कॉन्स्टेबल दिनेश नगरकोटी, कॉन्स्टेबल अनिल गिरी, कॉन्स्टेबल लोकेश उपाध्याय, कॉन्स्टेबल उमेश प्रसाद शामिल रहे। इन कर्मियों का हौंसला बढ़ाते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने पूरी टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested smuggler with smack Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  पवित्र चित्रशिला धाम : […]

Read More