22 सालों से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। उधमसिंह नगर की किच्छा थाने की पुलिस ने 22 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बदमाश पर यूपी (UP), मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी पर पुलिस की तरफ से 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी मुरादाबाद की सिविल कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने किच्छा कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी जसवंत सिंह उर्फ जस्सू पिछले 22 सालों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ साल 2001 में किच्छा कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज था। इसके अलावा यूपी और एमपी में आधे दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जिसके बाद से ही आरोपी जसवंत फरार चल रहा था। स्थानीय पुलिस के द्वारा लगातार उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की गई लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। एक मामले में माननीय कोर्ट के द्वारा इसे भगोड़ा भी घोषित किया गया था, जिसके बाद इस पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। इस बीच किच्छा कोतवाली पुलिस को मुखबिर से आरोपी जसवंत की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Police arrested the absconding history sheeter for 22 years US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन पुलिस के […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More