पुलिस ने हीरा देवी हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लूट का सामान किया बरामद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। पुलिस ने डीडीहाट के हीरा देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। 

बताते चलें कि पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत डीडीहाट तहसील क्षेत्र में घोरपट्टा के जंगल से अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंक दिया गया था। उक्त मामले का खुलासा करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने हत्यारोपी को लूट के सामान के साथ बिन्दुखत्ता, नैनीताल से गिरफ्तार किया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत 13 मई को घोरपट्टा के जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ था। थाना डीडीहाट पुलिस ने पंचायतनामा कर शव की शिनाख्त के लिए उसके बारे में प्रचार प्रसार किया। इसके बाद बीती 15 मई को मृतका के नाती संजय सिंह ने महिला की शिनाख्त हीरा देवी उम्र 73 वर्ष पत्नी स्व हरलाल सिंह निवासी ग्राम फुलतड़ी, थाना जौलजीबी जिला पिथौरागढ़ के रूप में की। उसने बताया कि उनकी नानी मृतका हीरा देवी विगत 12 मई को शादी में शामिल होने के लिए अपने गांव फुलतड़ी से कालिका धारचूला को निकली थी, परन्तु वह वहां नहीं पहुंची। इसके बाद उनकी मौत के बारे में ही सूचना मिली।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

संजय सिंह ने बताया उनकी नानी के शरीर से जेवर भी गायब थे, जिससे लूटपाट कर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में कोतवाली डीडीहाट में आईपीसी की धारा 364, 302, 392 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक डीडीहाट एसआई हिमांशु पन्त व प्रभारी एसओजी एसआई हेम तिवारी के नेतृत्व में मामले का खुलासा करने को टीम गठित की गयी। टीम ने तेजी से जांच पड़ताल की जिसमें टीम को क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध गाड़ी का पता चला, जिसके बाद बुधवार को हीरा देवी से लूट व उनकी हत्या करने के आरोपी उमेद राम उम्र 34 वर्ष पुत्र स्व0 आनन्द राम निवासी ग्राम तोली, बंगापानी थाना जौलजीबी को सर्विलांस की मदद से बिन्दुखत्ता के पास से गिरफ्तार करते हुए लूट का सामान एक जोड़ी सोने के कान के कुण्डल, एक सोने का गुलबन्द भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news pithoragarh news Police arrested the accused of Heera Devi murder case and recovered the loot Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More