फर्जी आधार कार्ड के सहारे डेढ़ करोड़ की प्रॉपर्टी बेचने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। देहरादून में पर्ल्स ग्रीन फोर्ट लिमिटेड (पीजीएफ) और पर्ल्स एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) की जमीन फर्जी तरीके से बेचने के मामले में रायपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। उस पर डेढ़ करोड़ की धेखाधड़ी का आरोप है। 

थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि पीजीएफ के कर्मचारी सिकंदर सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गुजराड़ा देहरादून पर अमित कुमार, अंकित वर्मा, विजय कुमार, राजेश अग्रवाल, नदीम के साथ मिलकर आमवाला तरला सहस्रधारा रोड स्थित पीएसीएल, पीजीएफ की भूमि खुर्दबुर्द करने का आरोप था। सिकंदर नाम के व्यक्ति का फर्जी आधार कार्ड इस्तेमाल कर कूटरचित रजिस्ट्रियां की गई थीं। इस पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि पीएसीएल और पीजीएफ के स्वामित्व की भूमि को लेकर उच्चतम न्यायालय ने विशेष कमेटी गठित की है। निर्णय लेने के सभी अधिकार इस कमेटी को हैं। कमेटी ने सिकंदर नाम के व्यक्ति भूमि के क्रय-विक्रय का अधिकार नहीं दिया था। जांच में सिकंदर का आधार कार्ड फर्जी पाया गया। जबकि, उसने अमित, अंकित वर्मा और विजय को पावर ऑफ अटार्नी दी। इसमें विक्रांत चौरसिया पुत्र राकेश चौरसिया और प्रकाश सिंह पुत्र हुसन चंद गवाह हैं। जांच में पाया गया कि अमित, अंकित वर्मा और विजय ने सिकंदर नाम का फर्जी व्यक्ति खड़ा किया। फर्जी पावर ऑफ अटार्नी से जमीन खुदबुर्द की गई। इस मामले में दो मार्च 2023 को आरोपी विक्रांत को चुक्खूवाला से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मुख्य आरोपी अमित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी 168 दून विहार जाखन को भी पकड़ लिया गया। वो करीब सात माह से फरार था। उस पर फर्जी तरीके से जमीन खरीदने और बेचने का आरोप है। दून पुलिस बाकियों की तलाश कर रही है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Police arrested the accused of selling property worth 1.5 crore with the help of fake Aadhaar card Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More