फर्जी लोन कर एक करोड़ से अधिक रुपये के गबन के आरोपी बैंक प्रबंधक को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एक मैनेजर को एक करोड़,एक लाख 50 हजार रुपए के लोन गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी मैनेजर फरार हो गया था जिसे दिल्ली से पकड़ा गया है।

देहरादून के निरंजनपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में प्रबंधक अभिषेक राणा की पोस्टिंग हुई तो उन्हें रिकॉर्ड में गड़बड़ी की आशंका हुई। इसके बाद ऑडिट कराया गया। ऑडिट में पता चला कि उनसे पूर्व में रहे प्रबंधक अमित सिंह ने 1करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपए का लोन गबन किया है। ऑडिट के बाद शाखा प्रबंधक राणा ने पटेल नगर थाने में लोन गबन का मुकदमा दर्ज कराया। शाखा प्रबंधक राणा ने आरोप लगाया कि उन्होंने जिस पूर्व शाखा प्रबंधक अमित सिंह के स्थान पर नियुक्ति ली, उसने लोन के नाम पर 1 करोड़ 1 लाख 50 हजार का गबन किया है। तत्कालीन प्रबंधक अमित सिंह ने शिवानी पत्नी स्वप्निल कुमार और मनोहर सिंह पुत्र नाथीराम के नाम 1 करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपए के दो अलग-अलग लोन जारी किए थे। चौंकाने वाली बात ये थी कि इन दोनों ऋण खातों से संबंधित कोई भी दस्तावेज बैंक के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं कराए गए थे। अमित ने फर्जी और कूट रचित तरीके से दोनों खाते खुलवाकर इस फ्रॉड को अंजाम दिया और मुकदमा दर्ज होने के बाद अमित सिंह फरार हो गया। जब अमित सिंह पकड़ में नहीं आया तो पुलिस ने उसके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट निकलवाए। देहरादून पुलिस ने अमित सिंह के ऊपर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया। पुलिस लगातार अमित सिंह के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस को सूचना मिली कि गबन का आरोपी अमित दिल्ली में छिपा है। फिर देहरादून पुलिस ने जाल बिछाकर अमित सिंह पुत्र बुद्धि सिंह को 266 ब्लॉक 12, त्रिलोकपुरी पटपड़गंज, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Police arrested the bank manager accused of embezzlement of more than one crore rupees by taking fake loan from Delhi Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर अभियान में सामने […]

Read More