व्यापारी अपहरण कांड का चंद घंटों में खुलासा करते हुए पुलिस ने चारो अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पुलिस ने व्यापारी के अपहरण कांड का चंद घंटों में खुलासा करते हुए चारो अपहृणक्रताओ को गिरफ्तार कर मेनेजर को सुरक्षित उनके चुंगल से बरामद कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के आवास विकास स्थित आईलेट्स के मैनेजर का बुधवार देर रात अज्ञात बदमाशो ने अपहरण कर परिजनों से 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी। अपहरण की सूचना पर उधम सिंह नगर जनपद पुलिस इस मामले में बदमाशो की खोजबीन में जुट गई थी। वही अपहरण मामले में मात्र 12 घंटे के भीतर जिले की पुलिस टीम ने चारो अपहृणक्रताओ को गिरफ्तार कर मेनेजर को सुरक्षित उनके चुंगल से बरामद कर लिया है। अपहरण के पूरे प्रकरण में बीते रोज देर रात परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आज पुलिस ने मैनेजर को अपहरणकर्ताओं से सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपियों द्वारा मैनेजर से छीने गए 94 हजार रुपए, घटना को अंजाम देने के दौरान प्रयुक्त कार, एक बाइक, 2 नकली पिस्टल, चार मोबाइल भी बरामद किए है। अपहरण कांड को अंजाम देने वाले तीन आरोपी परजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी बीरखेड़ा कली नगर थाना माधोटांडा जिला पीलीभीत, जसपाल सिंह उर्फ राज पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर धारा थाना रेहड़ (बिजनौर), सुखदीप सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी रिछोला थाना गजरौला जिला पीलीभीत यूपी के रहने वाले है जबकि एक आरोपी सुरजीत उर्फ मामू उर्फ बिट्टा पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी बनगवां थाना खटीमा उधमसिंह नगर उत्तराखंड का निवासी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

जिला मुख्यालय में हुए उक्त अपहरण की वारदात के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर मंजू नाथ टीसी द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर के नेतृत्व में एसओजी सहित कुल आधा दर्जन टीमों का गठन किया कर मामले के खुलासे के निर्देश दिए थे। उक्त टीमों द्वारा सुरागसी पतारसी एवं सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर 23 जून गुरुवार (आज) समय 12.30 बजे फिरौती की रकम लेने हेतु आये हुए अभियुक्त परजीत सिंह व जसपाल सिंह उर्फ राज को मोदी मैदान थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त वाहन स्वीफ्ट कार संख्या UP26V 9917 रंग सफेद सहित अपहृत सतवंत सिंह को बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के पास से अपहृत से छीने गये रुपये, मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त नकली पिस्टल बरामद की गयी। अभियुक्तगण व अपहृत से पूछताछ के आधार पर अभियुक्त सुखदीप सिंह व अभियुक्त सुरजीत सिंह उर्फ मामू उर्फ बिट्टा को समय 14.30 बजे सुरजीत के घर ग्राम बनगांवा थाना खटीमा जनपद उधमसिंह नगर से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल हीरो स्प्लैण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट चेसिस नं0 MBLHAW124MHJC3029 सहित गिरफ्तार कर अभियुक्त सुखदीप सिंह से अपहृत से छीने हुए 22 हजार रुपये नकद व एक अदद मोबाइल फोन स्वंय का व अभियुक्त सुरजीत सिंह उर्फ मामू उर्फ बिट्टा से अपहृत से छीने हुए 20 हजार रुपये नगद व एक अदद मोबाइल स्वंय का व घटना में प्रयुक्त एक अदद नकली पिस्टल बरामद की गयी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Police arrested the four kidnappers while disclosing the businessman kidnapping case in a few hours US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More