प्रोसेसिंग फीस लेकर लाखों की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड को पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

नैनीताल। लोन दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस लेकर लाखों की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड सीए के  स्टूडेंट को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है।  

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मई को सौरभ बोहरा पुत्र स्व0 देवेन्द्र सिंह बोहरा निवासी बोहरा कालोनी बेतालघाट जनपद नैनीताल द्वारा थाने में लिखित शिकायत दी कि उसकी बेतालघाट बाजार में फर्नीचर की दुकान है। उसके द्वारा ऑनलाईन लोन हेतु गूगल पर सर्च किया गया था। 15 मार्च 24 को एक टोल फ्री नम्बर से उसके पास लोन के सम्बन्ध में फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को पैसा बाजार का कर्मचारी बताते हुए वादी को 50 लाख रूपये के लोन दिलाने की बात कही गयी। 28 मार्च तक सौरभ द्वारा प्रोसेसिंग फीस के नाम पर करीब 490000 रूपये उक्त ठग के गूगल पे के माध्यम से ऑनलाईन ट्रांसफर किये गये। धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति का मोबाईल स्विच ऑफ हो गया तब वादी को पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। शिकायत पर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा शीघ्र पुलिस टीम का गठन कर ठग की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए। हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक क्राइम नैनीताल एवं सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा टीम द्वारा दौराने विवेचना वादी व अभियुक्त गणों के मोबाईल व अन्य दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण व अथक प्रयास से 28 मई को अभियुक्त आयुष कुमार को गुड़गांव हरियाणा से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर चुका है तथा वर्तमान में ऑनलाईन सीए की पढ़ाई कर रहा है करीब 06 महीने से एविएटर बैटिंग एप के जरिये ऑनलाईन जुए की लत लग गयी थी इस कारण अपने व अपने दोस्तों के पैसे जुए में हार गया था। पूर्व में paisa bazar.Com कम्पनी में नौकरी कर चुका था, इसलिये उसने लोन के बारे में ऑनलाईन जानकारी लेने वाले व्यक्तियों का डाटा लेकर वादी से सम्पर्क किया और paisa bazar.Com  का कर्मचारी बनकर लोन की प्रोसेसिंग फीस के नाम पर करीब 4 लाख 90 हजार रूपये गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में डलवाये गये। गिरफ्तार आशीष कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी हाउस न0 214/492/30 डी ब्लॉक राजेन्द्र पार्क गुड़गांव हरियाणा का रहने वाला है। 

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

 

इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद, कांस्टेबल गगन भण्डारी एवं दीपक सिंह शामिल रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CA student arrested Fraud news Mastermind who cheated lakhs by taking processing fee Mastermind who cheated lakhs by taking processing fee arrested nainital news Police arrested the mastermind who cheated lakhs by taking processing fee from Haryana uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More