ग्राम प्रधान बहू के साथ मारपीट के आरोपी सास, ससुर व देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। महिला सुरक्षा के तहत नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान बहू के साथ मारपीट करने वाले सास, ससुर व देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 08.07.23 की रात्रि के समय श्री मनोज नयाल थानाध्यक्ष बेतालघाट को रेनू ग्राम प्रधान हल्सो कोरड बेतालघाट द्वारा सूचना दी गई कि मेरे सास, ससुर व देवर मेरे बाल पकड़कर घसीट रहे है व मेरे साथ मारपीट गालीगलौच कर रहे है। उक्त सूचना पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु थाने से महिला उप निरीक्षक मेहनाज अंसारी, कांस्टेबल दीपक सिंह, उपनल चालक जगदीश पपोला को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर महिला ग्राम प्रधान की सास, ससुर व देवर को काफी समझाने का प्रयास किया गया परन्तु ग्राम प्रधान रेनू के सास, ससुर व देवर द्वारा पुलिस के सामने ही ग्राम प्रधान रेनू के साथ मारपीट व गाली गलौच करते हुये बाल पकड़ कर घसीटने लगे मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान का बचाव किया गया तो सास, ससुर व देवर पुलिस के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर पुलिस के साथ भी अभद्रता करने लगे। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही कर अभियुक्त पुष्कर चन्द्र पुत्र लच्छी राम, अभियुक्त अनिल चन्द्र पुत्र पुष्कर चन्द्र, अभियुक्त माधवी देवी पत्नी पुष्कर चन्द्र निवासीगण हल्सो कोरड बेतालघाट जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीड़िता रेनू ग्राम प्रधान हल्सो कोरड को मौके से रेस्क्यू कर शरीर पर आयी चोट से दर्द के कारण उपचार हेतु तत्काल सरकारी अस्पताल बेतालघाट दाखिल किया गया। अस्पताल में पीडित ग्राम प्रधान का मेडिकल परीक्षण भी किया गया। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों को थाना बेतालघाट लाकर उनके विरुद्ध  सरकारी कार्य में बाधा डालने पर एफआईआर न० 12/23 धारा 186/189/323/324/332/353/506 /34 भादवि व पीडिता की तहरीर के आधार पर एफआईआर न0 13/23 धारा 323/504/506/509/354A/498A भादवि पंजीकृत किया गया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: father-in-law and brother-in-law accused of assaulting the daughter-in-law of the village head nainital news Police arrested the mother-in-law Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More