नाबालिक से छेड़खानी के आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में नाबालिक के साथ छेड़खानी करना ग्राम प्रधान को भारी पड़ा। थाना झूलाघाट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे के पीछे भेज दिया है।
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना झूलाघाट में एक बालिका ने तहरीर दी थी कि जलतुरी गांव के ग्राम प्रधान जगमोहन द्वारा उसको घर पर अकेली पाकर छेड़खानी तथा अभद्रता की। बालिका द्वारा विरोध करने पर उसे धमकाया गया कि किसी को इस बारे में न बताये। बालिका ने आपबीती अपने माता पिता को बताई। इसके बात वह तहरीर लेकर थाने पहुंच गयी। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के संज्ञान में मामले के आते ही एसपी द्वारा त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष झूलाघाट को निर्देशित किया। थाना झूलाघाट में अभियुक्त जगमोहन चन्द (ग्राम प्रधान) पुत्र भानी चन्द निवासी ग्राम जलतुरी थाना झूलाघाट पिथौरागढ़ के विरूद्ध धारा 74/351 (1) भारतीय न्याय संहिता व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में थाना झूलाघाट पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जगनमोहन चन्द को कस्बा झूलाघाट के पास से गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान टीम में उपनिरीक्षक आरती, थानाध्यक्ष झूलाघाट, हेड कांस्टेबल अमरेश मेहता, होमगार्ड तुलसी दत्त भट्ट शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of molesting a minor Accused village head sent to jail pithoragarh news Police arrested village head accused of molesting a minor and sent him to jail uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More