रुद्रपुर। वर्ष 2003 में किच्छा की एक किशोरी का अपहरण करने के 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने 21 साल बाद यूपी के देवरिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के चार माह बाद ही किशोरी की बिहार से बरामदगी की थी और मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया था।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 12 मार्च 2003 को किच्छा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी 13 वर्षीय बेटी रोजाना की तरह स्कूल गई, लेकिन घर नहीं लौटी।खोजबीन करने पर पता चला कि उसकी बेटी को महुआ जिला बरमटियागंज बिहार निवासी सुरेंद्र महतो पुत्र सरल
महतो बहला-फुसलाकर ले गया है। विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी सुरेंद्र महतो और उसके छोटे भाई छोटेलाल ने नाबालिग का अपहरण किया है। बाद में पुलिस ने किशोरी को बिहार से बरामद कर लिया। वर्ष 2004 में पुलिस ने छोटेलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि सुरेंद्र फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए ऊधमसिंह नगर पुलिस ने कई बार बिहार और यूपी में दबिश दी, लेकिन वह चकमा देता रहा। कुछ दिन पूर्व 21 साल से फरार चल रहे आरोपी सुरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम रखा गया। इस बीच पुलिस टीम को आरोपी सुरेंद्र के देवरिया जिले में छिपकर रहने की सूचना मिली। शनिवार को टीम ने उसे ग्राम चंदौली थाना सुरौली जिला देवरिया यूपी से गिरफ्तार कर लिया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]