अंतिम संस्कार की सामग्री के साथ गंगनहर पटरी पर मिला अधजला शव, पुलिस जुटी जांच में 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हरिद्वार। यहां गंगनहर पटरी पर एक अधजला शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस को शव की शिनाख्त में जुट गई है, हालांकि शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका है। 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीरपुर पुल से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे एक पुरुष का अधजला शव मिला। शव को गंगनहर पटरी के किनारे जलाने का प्रयास किया गया था। जिसकी सूचना सुबह गंगनहर पटरी पर दौड़ लगा रहे युवकों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल की जांच की। इस दौरान शव के पास अंतिम संस्कार की सामग्री भी पाई गई, जिससे यह संदेह बढ़ रहा है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया हो। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा भी हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कई संभावनाओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। विशेष रूप से यह भी देखा जा रहा है कि कहीं शव को उप्र की सीमा से लाकर यहां जलाने की कोशिश तो नहीं की गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि शव को चिता लगाकर जलाने के पीछे का मकसद क्या था, जबकि अपराधी अन्य तरीकों से भी शव को ठिकाने लगा सकते थे। पुलिस को अब इस सवाल का जवाब ढूंढने के साथ-साथ शव की शिनाख्त भी करनी होगी, जो कि इस मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news funeral material Ganganahar track half-burnt body found Half-burnt body found on Ganganahar track along with funeral material haridwar news police engaged in investigation uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More