हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को गौला पुल से एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टर ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक स्कूटी से गौला पुल पहुंचा था। पुल पर उसने स्कूटी रोकी और पुलिया किनारे बनी रेलिंग पे चढ़ छलांग लगा दी। नदी में पानी नहीं होने के चलते युवक सीधे पत्थरों पर जा गिरा जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक का नाम मोहम्मद गुफरान उम्र 19 वर्ष है जो बनभूलपुरा का रहने वाला था। फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]