पांचवे राज्य ओलम्पिक खेल के तहत आज अंतराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में हुआ महिला-पुरुष एकल तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
छः गोल्ड मेडल प्राप्त कर हरिद्वार के पार्थ बने पुरुष बेस्ट तैराक तो चार-चार गोल्ड मेडल प्राप्त कर तिशा वर्मा एवं इंशा पंवार ने संयुक्त रूप से बेस्ट महिला तैराक का एवार्ड किया अपने नाम 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। पांचवे राज्य ओलम्पिक खेल के तहत सोमवार (आज) अंतराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में महिला -पुरुष एकल तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तैराकी कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक एवं राज्य ओलम्पिक खेल संघ के अध्यक्ष महेश नेगी द्वारा किया गया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ख्याति प्राप्त खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स कोच चम्पा मटियाली एवं अथिति राज्य ओलम्पिक खेल संघ के सदस्य व उत्तराखण्ड फिन स्विमिंग एसोशिशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दीप महल द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किया गया। तैराकी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में छः गोल्ड मेडल प्राप्त कर हरिद्वार के पार्थ बेस्ट तैराक बने जबकि महिला वर्ग में  तिशा वर्मा एवं इंशा पंवार ने संयुक्त रूप से बेस्ट महिला तैराक का एवार्ड किया अपने नाम। 
 
संयुक्त सचिव एसएफआई एवं सचिव उत्तराखंड स्विमिंग एसोशिशन सीमा मेहरोत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान कुल पचास महिला-पुरुष स्वीमर्स के बीच पच्चीस इवेंट्स जिसमें से तीन इवेंट्स रिले के सम्मिलित थे आयोजित किए गए। प्रतियोगियों द्वारा 34 गोल्ड,  34 सिलवर एवं 34 ब्रॉज पदक अपने नाम किए गए। पुरुष तैराक प्रतियोगिता में 50 मीटर फ्री स्टाइल में नैनीताल के नितेश राणा प्रथम नैनीताल के प्रकाश सिंह धपोला द्वितीय, 100मीटर फ्री स्टाइल में हरिद्वार के पार्थ प्रथम तो हरिद्वार के अविरल द्वितीय, 200 मीटर फ्री स्टाइल में हरिद्वार के पार्थ प्रथम नैनीताल के दीपक शाही द्वितीय, 400 मीटर फ्री स्टाइल में हरिद्वार के पार्थ प्रथम हरिद्वार के अविरल द्वितीय, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में नैनीताल के प्रभात सिंह धपोला प्रथम देहरादून के रितेश अग्रवाल द्वितीय, 100 मीटर बैक स्ट्रोक में नैनीताल के प्रभात सिंह धपोला प्रथम देहरादून के रितेश अग्रवाल द्वितीय, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नैनीताल के नितेश राणा प्रथम नैनीताल के शिवम धपोला द्वितीय, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में पिथौरागढ़ के दीपक कुमार प्रथम नैनीताल के शिवम धपोला द्वितीय, 50 मीटर बटरफ्लाइ में नैनीताल के प्रभात सिंह धपोला प्रथम हरिद्वार के नितेश राणा द्वितीय, 100 मीटर बटरफ्लाइ में हरिद्वार के पार्थ प्रथम नैनीताल के दीपक शाही द्वितीय, 200 मीटर मिक्स में हरिद्वार के पार्थ प्रथम नैनीताल के प्रभात सिंह धपोला द्वितीय, 4 गुणा 50 मीटर फ्री स्टाइल रिले में नैनीताल के तनिष्क, प्रभात, नितेश एवं शिवम प्रथम देहरादून के शौर्य, अंशुमन, रितेश एवं वीर द्वितीय, 4 गुणा 50 मीटर फ्री स्टाइल मिक्स रिले में हरिद्वार के पार्थ, अविरल, दिक्षा एवं काब्या प्रथम तो नैनीताल के इरा, कुमकुम, नितेश एवं प्रभात द्वितीय रहें। महिला तैराको में हुई प्रतिस्पर्धाओ  के 50मीटर फ्री स्टाइल में देहरादून की तिशा वर्मा प्रथम नैनीताल की इरा रावत द्वितीय, 100 मीटर फ्री स्टाइल में देहरादून की इंशा पंवार प्रथम नैनीताल की भार्गवी रावत द्वितीय, 200 मीटर फ्री स्टाइल में देहरादून की तिशा वर्मा प्रथम नैनीताल की भार्गवी रावत द्वितीय, 400 मीटर फ्री स्टाइल में देहरादून की तिशा वर्मा प्रथम नैनीताल की इरा रावत द्वितीय, 50मीटर बैक स्ट्रोक में देहरादून की इंशा पंवार प्रथम नैनीताल की इरा रावत द्वितीय, 100 मीटर बैक स्ट्रोक में देहरादून की इंशा पंवार प्रथम नैनीताल की इरा रावत द्वितीय, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में हरिद्वार की काब्या बरगोटी प्रथम नैनीताल की श्रद्धा जोशी द्वितीय, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नैनीताल की श्रद्धा जोशी प्रथम देहरादून की तिशा वर्मा द्वितीय, 50 मीटर बटरफ्लाइ में देहरादून की मेघा अग्रवाल प्रथम देहरादून की आर्व चौहान द्वितीय, 100 मीटर बटरफ्लाइ में देहरादून की इंशा पंवार प्रथम हरिद्वार की दिक्षा तिवारी द्वितीय, 200 मीटर मिक्स में देहरादून की तिशा वर्मा प्रथम देहरादून की इंशा पंवार द्वितीय, 4 गुणा 50 मीटर फ्री स्टाइल एवं रिले में हरिद्वार की काब्या, दिक्षा, तिशा एवं भार्गवी प्रथम तो देहरादून की नाब्या, इंशा, आर्व और मेघा द्वितीय रहें।

प्रतियोगिता का आयोजन 16 ऑफिसियल टेक्निकल टीम के निर्देशन में किया गया। जिसमें संयुक्त सचिव एसएफआई एवं सचिव उत्तराखंड स्विमिंग एसोशिशन सीमा मेहरोत्रा, राज्य ओलम्पिक संघ के सदस्य रेहान सिद्दीकी, सुशांत सक्सेना, राकेश दत्त, पूनम सिरोला, पूरन सिंह नयाल, तरुण प्रताप, किरन पाण्डे, प्रेमा नयाल, ललित बोरा, महेंद्र बोरा, भारत चंद, के एस बोरा, नीरज एवं अचीन्द्र कुमार पंडित सम्मिलित रहें।

 
 
 
 
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Fifth State Olympic Games Gaulapar Haldwani news International Stadium Under the fifth State Olympic Games uttarakhand news women's and men's single swimming competition was organized women's and men's single swimming competition was organized today at the International Stadium

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More