ड्यूटी के दौरान गंभीर हादसे में घायल हुए आरक्षी संजय कुमार का उपचार के दौरान हुआ आकस्मिक निधन   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। ड्यूटी के दौरान गंभीर हादसे में घायल हुए जिले के भवाली कोतवाली में तैनात आरक्षी संजय कुमार का उपचार के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई।

सोमवार को हल्द्वानी क्षेत्र के मेडिकल चौकी प्रांगण में दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग हर संभव मदद प्रदान करेगा। दिवंगत आरक्षी को नियमानुसार शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देकर अंतिम विदाई दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

श्रद्धांजलि सभा में एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी अमित सैनी और रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता और दिनेश सिंह फर्त्याल, थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

आरक्षी संजय कुमार ने लगभग 24 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा की। उनका जन्म 25 जुलाई 1980 को हुआ था और वे 10 अक्टूबर 2001 को पुलिस में भर्ती हुए थे। उन्होंने नैनीताल (2001–2009), पिथौरागढ़ (2009–2018) और पुनः नैनीताल (2018–2026) में सेवा दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Constable Sanjay Kumar died suddenly during treatment nainital news uttarakhand news who was injured in a serious accident while on duty आरक्षी का उपचार के दौरान आकस्मिक निधन उत्तराखण्ड न्यूज ड्यूटी के दौरान गंभीर हादसे में घायल आरक्षी संजय कुमार नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More