रोडवेज बस ने रौंदा दो युवकों को, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

काठगोदाम। यहां थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर रॉन्ग साइड से निकल रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बस दोनों युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर तक घसीट ले गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस काठगोदाम रोडवेज डिपो परिसर से गलत दिशा में बाहर आ रही थी।उसी समय सामने से आ रही स्कूटी उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और दोनों युवक बस तथा डिवाइडर के बीच बुरी तरह फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बस के नीचे से बाहर निकाला गया।गंभीर अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

पुलिस के अनुसार दोनों युवक पर्यटक हैं और हल्द्वानी से स्कूटी किराए पर लेकर नैनीताल घूमने जा रहे थे।इसी दौरान रोडवेज डिपो से रॉन्ग साइड निकल रही बस की चपेट में आकर यह दर्दनाक हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि चालक की लापरवाही किस स्तर तक थी और किन परिस्थितियों में बस रॉन्ग साइड से निकाली गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news admitted to hospital in critical condition Kathgodam news Two youths were crushed by a roadways bus Two youths were hit by a roadways bus uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज काठगोदाम न्यूज दुर्घटना न्यूज रोडवेज बस की चपेट में आये दो युवक

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More