शैमफोर्ड स्कूल की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हासिल की 35वीं ऑल इंडिया  रैंक

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 9 की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने ऑल इंडिया स्तर पर 35वीं  रैंक तथा उत्तराखंड में तीसरी रैंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता केवल गुनगुन की ही नहीं, बल्कि उसके माता-पिता के समर्पण और निरंतर जागरूकता का प्रतिफल है।
 
कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में गुनगुन कबड़वाल,आदर्श मेहता, रुद्राक्ष बिष्ट, वैष्णवी नेगी, जतिन बिष्ट, रुद्राक्ष गुरुरानी, रुद्राक्ष राजवार, दीपांशु बिष्ट, नीरव ठाकुर, दीपांशु धपोला एवं कनिष्का गिरी ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में वैभव कांडपाल, ऋषभ बोरा, मृदुल गुरुरानी, हिमांशी, लक्षित सिंह, तमन्ना, लक्षित भट्ट, अदिति कबड़वाल, पूर्वी जोशी, कुशाग्र पांडे, मानस नगरकोटी, पालक त्रिपोला, कनक पांडा एवं वैभवी भट्ट ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
 
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, ऐकडेमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानाचार्य संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी. एस. मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
 
विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने बताया कि स्थापना के अल्प समय में ही हरवर्ष विद्यालय से विद्यार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों एनआईटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, आरआईएमसी, नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल के लिए हुआ है। विगत वर्ष में विद्यालय के कक्षा 8 के छात्र का चयन देश के सबसे प्रतिष्ठ राष्ट्रीय इंडियन  मिलिट्री कॉलेज (RIMC) देहरादून में हुआ था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी 26 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना विद्यालय की उच्च शैक्षिक गुणवत्ता एवं शिक्षकों की समर्पित मेहनत को दर्शाता है। शैमफोर्ड विद्यालय छात्रों को हमेशा उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा एवं विश्वस्तरीय सुविधायें देने के लिए प्रतिबद्ध है ।
 
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों के भविष्य की कामना की है और इस उप्लब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shamford School student Gungun Kabdwal secured 35th All India Rank in Sainik School Entrance Exam uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज शैमफोर्ड स्कूल की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा हल्द्वानी न्यूज हासिल की 35वीं ऑल इंडिया रैंक

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More