हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वंदे मातरम् ग्रुप के तत्वावधान में Black Panther Gym, बिठौरिया द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिम के 31सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदान का उद्देश्य सुशीला तिवारी अस्पताल में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना रहा।
आयोजक विक्रम मेहता एवं पुष्पेश पंत ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में मदद मिल सकती है।
वंदे मातरम् ग्रुप द्वारा समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयासों की इस अवसर पर सराहना की गई। युवाओं ने भी नियमित रक्तदान के लिए आगे आने का संकल्प लिया।
रक्तदान शिविर में शैलेन्द्र सिंह दानू, गौरव पांडे, रजत बिष्ट, चेतना भट्ट, निकिता जोशी आदि लोगो ने प्रतिभाग किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। शुक्रवार (आज) मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्रें पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत समाज को सदैव […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता गढीनेगी पधारने पर श्री हरि चैतन्य महाप्रभु का हुआ भव्य स्वागत गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एंव विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा धाम आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। यहां रामनगर क्षेत्र में शुक्रवार (आज) तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसा काशीपुर-रामनगर मार्ग पर चौधरी ढाबे के पास हुआ, जहां काशीपुर से रामनगर की ओर आ रही नई स्कॉर्पियो की सामने से […]