पति से मिलने आई महिला के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां पति से मिलने आई एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की रहने वाली है और उसका पति हरिद्वार स्थित सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत है। महिला शनिवार देर शाम अपने पति से मिलने हरिद्वार पहुंची थी। आरोप है कि बस अड्डे के पास एक ऑटो चालक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने वाहन में बैठा लिया। कुछ दूरी पर ले जाकर महिला को एक कार में बैठा दिया गया। कार चालक महिला को शिवमूर्ति गली स्थित एक होटल में ले गया, जहां ऑटो चालक भी पीछे-पीछे पहुंच गया। पीड़िता का आरोप है कि होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर शहर कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर आरोपियों को नहर पटरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में एक नहटौर (बिजनौर) का निवासी, वर्तमान में सराय ज्वालापुर के श्रीराम एन्क्लेव में रह रहा है। दूसरा आरोपी ज्वालापुर के शास्त्रीनगर कड़च्छ क्षेत्र का निवासी है, जबकि तीसरा आरोपी होटल मैनेजर है, जो मूल रूप से कुंदरकी (मुरादाबाद) का रहने वाला है और फिलहाल हरिद्वार में रह रहा था। आरोपियों में एक कार चालक और एक ऑटो चालक शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। जिस गेस्ट हाउस में वारदात हुई, उसके आसपास संचालित हो रहे होटलों की भी जांच की गई। पुलिस ने सात होटल संचालकों को करीब 23 घंटे तक हिरासत में रखकर पूछताछ की।

इस दौरान होटल रजिस्टर, ग्राहकों की आईडी, सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और होटल प्रबंधन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a woman was gang-raped a woman was gang-raped in a hotel a woman who had come to meet her husband A woman who had come to meet her husband was gang-raped in a hotel crime news haridwar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पति से मिलने आई महिला महिला से सामूहिक दुष्कर्म महिला से होटल में सामूहिक दुष्कर्म हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More