मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

गदरपुर। यहां एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट, ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गदरपुर बाजार स्थित मेडिकल स्टोर ‘कुमार मेडिकल हॉल’ पर छापा मारा गया।छापेमारी के दौरान जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाएं मिली। पुलिस के मुताबिक इसे साल 2026 में उत्तराखंड राज्य में पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी नशीली दवाओं की खेप बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

सटीक सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर निधि शर्मा और एसटीएफ इंस्पेक्टर विकास चौधरी की टीम जब मेडिकल स्टोर पहुंची, तो वहां दुकान का मालिक राजकुमार मौजूद था।

जब टीम ने काउंटर की तलाशी ली, तो वहां एक थैले में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। सख्ती से पूछे जाने पर आरोपी ने स्टोर रूम में नशीली दवाओं का पूरा जखीरा छिपाकर रखे जाने की बात बताई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

टिम ने 9416 कैप्सूल स्पास्मो और प्रॉक्सीको आदि ब्रांड के, 1300 टैबलेट मानसिक शांति के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवा की, 51 सीसी कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप बरामद किए।

जब ड्रग इंस्पेक्टर ने इन भारी-भरकम दवाओं के बिल और वैध कागजात मांगे, तो आरोपी मेडिकल संचालक राजकुमार कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि ये नशीले कैप्सूल और सिरप उसे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक व्यक्ति सप्लाई कर के जाता था। पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/22 के तहत गदरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: banned drugs recovered from medical store Drug trade operating under the guise of a medical store busted Gadarpur news huge consignment of banned drugs recovered udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज गदरपुर न्यूज मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More