खबर सच है की होली : पारंपरिक संगीत का राग व फूलों की वर्षा ने जीता उपस्थित जनता का दिल

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
  
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। “खबर सच है” द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में हुआ कमाल, उपस्थित वीवीआई के साथ जनता ने ठुमको से मचाया धमाल। कार्यक्रम में जहां रागो की होली का रस था, वहीं, रंग की जगह फूलों से खेली गई होली ने गीतों की मधुर स्वर लहरियों के बीच अपना अलग अदभुत आनन्द प्रसुस्त किया।

 
सुरो के सरताज मोहन जोशी ने ‘होली आई रे आई होली आई, एवं होली में लागो ग़ुलाल, मोरा पिया न माने रे… से स्वर लहरी की तान छेड़ी तो संगीत साधक मनोज बोरा द्वारा ‘बेडू पाको बार मासा ओ नरन काफल पाको चैता …’ ने उपस्थित संगीत प्रेमियों को स्वर की मनोहरी पर थिरकने को मजबूर कर दिया, वहीं स्वर साधक भाष्कर भट्ट ने रंग दो मुझे तुम होलिन के रस.. इत्यादि बेहद सुंदर प्रस्तुति से कार्यक्रम को होली के रंग से सराबोर कर दिया।  

कार्यक्रम होली समारोह था लिहाजा न कोई मुख्य अतिथि और न ही कोई विशिष्ट अतिथि।हालांकि आये तमाम नेता अधिकारी लेकिन सिर्फ होली मिलन और सुरमई महफ़िल का आनन्द लेने। सुर थे संगीत था वहीं एक विशेष आकर्षण का विषय रहा टीम इण्डिया अंडर नाइटीन के राइट आर्म फ़ास्ट बॉलर ‘आदित्य रावत ‘ का सम्मान कार्यक्रम। 
जब रस हो तो रसखान का होना स्वाभाविक है। खबरों के अनुरूप, कार्यक्रम है तो वीवीआईपी होने भी जरूरी है। लिहाजा “खबर सच है ” के कार्यक्रम में अत्तिथि पत्रकारों के संरक्षक जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी, वरिष्ठ प्रशाशनिक अधिकारी जिला जज भारत भूषण पाण्डे, संयुक्त आबकारी आयुक्त केके काण्डपाल, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश चन्द्र पाण्डे, वारिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवंती नंदन दुर्गापाल, पूर्व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी एवं पर्यावरण विद्द डॉ आशुतोष पंत, युकेडी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र जोशी, ब्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, ब्यापार मंडल महामंत्री मनोज जायसवाल, संदीप सक्सेना, सिंथिया स्कूल के प्रबंधक डॉ प्रवीण कुमार रौलेला, सेमफोर्ड स्कूल के प्रबंधक दया सागर बिष्ट, एक्सपोनेंशल स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र सिंह नैनवाल, प्रोफेसर डॉ रजनीश पाण्डे, वरिष्ठ चार्टर एकाउंटेंट सरोज आनन्द जोशी, वरिष्ठ प्रबंधक अल्मोड़ा अर्बन बैंक उमेश जोशी, हरेंद्र बिष्ट, महंत इंद्रेश यूनिवर्सिटी के डॉ संजय पड़लिया, प्रेस क्लब हल्द्वानी के अध्यक्ष संजय तलवार, संरक्षक कैलाश जोशी, संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार तारा चन्द्र गुर्रानी, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, ब्लॉगर सुनीता भट्ट, अर्चना पाल, रोहित भट्ट, कौशलेन्द्र भट्ट, पूर्व पार्षद विनोद दानी, पवन पाठक, नेत्र बल्ल्भ जोशी, संजय सनवाल, सहित अनेकों पत्रकार, शिक्षाविद्द एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े साथी मौजूद रहे।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Holi festival The "khabar sach hai"  Holi : A group of people danced to the tune of traditional music and a shower of flowers. Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज हल्द्वानी न्यूज होली महोत्सव

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More