हनुमान मंदिर के बाहर मुर्गे का कटा सिर मिलने से भड़का आक्रोश

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

किच्छा। यहां टैम्पो स्टैंड पर हनुमान मंदिर के बाहर सुबह-सुबह मुर्गे का कटा हुआ सिर मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग भी वहां पहुंच गए और मामले की जांच की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी और किच्छा कोतवाल प्रकाश दानू के नेतृत्व में पुलिस ने हालात को संभाला और लोगों को शांत करने का प्रयास किया।अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

जांच के दौरान सामने आया कि मंदिर के बाहर किसी शरारती तत्व ने मुर्गे का सिर नहीं रखा था। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक कुत्ता मुंह में मांस का टुकड़ा लेकर घूम रहा था और उसी दौरान वह टुकड़ा मंदिर के बाहर गिर गया। इसी को देखकर लोगों ने गलत अंदेशा लगा लिया था।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को फुटेज दिखाकर पूरी स्थिति स्पष्ट की, जिसके बाद माहौल शांत हो गया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी घटना पर बिना पुष्टि के अफवाह न फैलाएं और शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। त्वरित जांच और सतर्कता के चलते संभावित तनाव को समय रहते टाल दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kichha News. The discovery of a severed chicken head outside a Hanuman temple sparked outrage The discovery of a severed chicken head outside a Hanuman temple sparked outrage udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज किच्छा न्यूज भड़का आक्रोश हनुमान मंदिर के बाहर मिला मुर्गे का कटा सिर

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More