ऋषिकेश। ऋषिकेश में आज सुबह दिल्ली से आए दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के पांच युवक आकाश पुत्र इन्दरपाल, संदीप पुत्र गणेश, सचिन पुत्र राम तीरथ निवासी कल्याण कैम्प दिल्ली, राजीव चौधरी पुत्र सुभाष चंद निवासी साकेत दिल्ली और महेश पुत्र डाल चंद निवासी शक्ति विहार मीठापुर दिल्ली, ऋषिकेश घूमने आए थे। सुबह सभी युवक शिवपुरी में गंगा में नहाने गए इस दौरान आकाश (23) और संदीप (23) नहाते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। इससे पहले युवक कुछ समझ पाते वह आंखों से ओझल हो गए। युवकों ने तुरंत एसडीआरएफ और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचते ही एसडीआरएफ ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]