पवित्र चित्रशिला धाम : विवादित चौपाटी पर चली प्रशासन की जेसीबी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। रानीबाग स्थित पवित्र चित्रशिला धाम में धार्मिक आस्था से जुड़े विवाद पर आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवादित चौपाटी को ध्वस्त कर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। 

स्थानीय लोगों का आरोप था कि चित्रशिला धाम के समीप कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में भूमि पर कब्जा कर चौपाटी संचालित की जा रही थी। लोगों का कहना था कि जिस मार्ग से अंतिम यात्रा और पार्थिव शरीर गुजरते हैं, उसी स्थान पर चाउमीन, मोमोज और अन्य खाद्य स्टॉल लगाए जाने से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं। इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोगों में नाराजगी थी और कई बार विरोध भी दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचने के बाद उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि “आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद एसडीएम नैनीताल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और विवादित चौपाटी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर क्षेत्र को सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

प्रशासन का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे धार्मिक आस्था की जीत बताया है। पूरे क्षेत्र में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Administration's JCB in action Chitrashila Dham Devbhoomi News Disputed Chaupati Haldwani news Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad Sacred Chitrashila Dham: Administration's JCB demolishes disputed 'Chaupati'; Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More