पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन लोगों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

शातिर चोर, बन्द घरों की रेकी कर मौका पाते ही करते थे चोरी

हल्द्वानी। जनपद पुलिस ने बीते दिनों रिटायर्ड दरोगा के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी के आभूषणों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29.09.2023 को वादी बसन्त कुमार पुत्र स्व0 हर स्वरुप नि0 उदयलालपुर आरटीओ रोड, कुसुमखेडा, हल्द्वानी, जनपद- नैनीताल की लिखित तहरीर पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 280/23 धारा-380 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक प्रीती द्वारा सम्पादित की जा रही थी। मामले में संज्ञान लेते हुए प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा मामले में शीघ्र खुलासा एवं बरामदगी हेतु एसपी सिटी हल्द्वानी को टीम गठित करने के निर्देश दिये गये। हरबन्स सिंह एसपी सिटी द्वारा भूपेन्द्र धोनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में रमेश बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की गयी। घटना के अनावरण हेतु अथक प्रयास पूछताछ एवं घटना के आस-पास के लगभग 100-120 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के फलस्वरूप दिनांक 09.10.2023 को दौराने चैकिंग तीन व्यक्तियों उज्जवल उम्र 20 वर्ष पुत्र नारायण परगाई निवासी जीतपुर नेगी देवलचौड़, सुभाष दिवाकर उम्र 20 वर्ष पुत्र अशोक दिवाकर निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी, विजेन्दर कुमार उर्फ कन्नू उम्र 36 वर्ष पुत्र दयाकिशन निवासी- ग्राम हरिनगर अक्सोड़ा मुक्तेश्वर हाल राजपुरा कोतवाली हल्द्वानी को गोविन्दपुर गढवाल बगीचे के पास से मय चोरी किये गये माल 01 जोड़ी पौची, 01 बडा मंगलसूत्र, 01 जोड़ी कंगन, 01 जोड़ी पायल के साथ गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में चोरो द्वारा बताया गया कि वह लोग दिन में बंद घरो की रैकी करते है और रात में बंद घरो के ताले तोड़कर सोना-चॉदी एवं नगदी पैसा चोरी करने के बाद सोने-चॉदी के आभूषणों को बेच देते हैं एवं रूपयों कोे आपस में बांटकर अपनी जरूरतों कोे पूरा करते है। 26 सितम्बर को भी रात में एक बंद घर में चोरी की थी जहां उन्हें सोने-चांदी का बहुत ज्यादा माल मिल गया था। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक रमेश सिंह बोहरा, थानाध्यक्ष मुखानी,  उप निरीक्षक अनिल कुमार, चौकी प्रभारी आम्रपाली, उप निरीक्षक प्रीती, चौकी प्रभारी आरटीओ रोड, उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी, प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक रविन्द्र राणा, कोतवाली हल्द्वानी,  हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, इसरार नवी, सीसीटीवी, कांस्टेबल रविन्द्र खाती, महबूब अली, चन्दन सिंह, मनीष उप्रेती, सुनील आगरी, भानु प्रताप सम्मिलित रहें

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested three people after revealing the theft in the house of a retired inspector Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास पुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More