पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान ऑल्टो कार से विस्फोटक सामग्री सहित तीन युवकों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। इसी क्रम में देहरादून जनपद के त्यूणी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ऑल्टो कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट, दो डिब्बे डेटोनेटर, लाल रंग की तार का रोल और एक बंडल बत्ती बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

कार सवार तीन युवक रिंकू, रोहित और सुनील विस्फोटक सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में भी संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए इस बरामदगी को गंभीर सुरक्षा चुनौती मान मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

 

प्रशासन का कहना है कि पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और भविष्य मेंभी इसी तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे ताकि चुनावी माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित रह सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news During the checking campaign explosive material recovered from an Alto car the police arrested three youths with explosive material from an Alto car three youths arrested with explosive material uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऑल्टो कार से विस्फोटक सामग्री बरामद क्राइम न्यूज चेकिंग अभियान के दौरान देहरादून न्यूज विस्फोटक सामग्री सहित तीन युवक गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More