फर्जी नोटिस के जरिये वसूली करने वाले दो कथित पत्रकारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण के फर्जी नोटिस थमाकर वसूली करने वाले दो कथित पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से फर्जी नोटिस के साथ ही फर्जी मोहरे और 11 हजार रुपए के साथ ही दो वाहन भी बरामद किए गए हैं। पता लगा है कि इन दोनों ने पत्रकार बनकर भी कई जगह ठगी की।

गिरफ्तार किए गए कथित पत्रकार सलीम खान पुत्र गुलाब नवी और वरुण पाल पुत्र मलूक सिंह हैं। सलीम खान पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और उस पर गैंगस्टर भी लग चुका है जबकि वरुण पाल आबकारी एक्ट के तहत कई मुकदमों में नामजद है। इन दोनों ने अकबर टूल्स कंपनी को विकास प्राधिकरण के नाम का फर्जी नोटिस जारी किया। डाक के जरिए इसे अकबर टूल्स के पते पर भेजा गया लेकिन नोटिस वापस विकास प्राधिकरण के पते पर आ गया। खास बात यह थी कि दोनों शातिर अभियुक्तों ने जिला विकास प्राधिकरण की हू-ब-हू मोहर के साथ ही लिफाफे और पैड भी बनवा रखे थे, जिन पर नोटिस जारी किया गया था। विकास प्राधिकरण के अधिकारी इस नोटिस को देखकर हैरत में पड़ गए, क्योंकि उनके कार्यालय से यह नोटिस जारी ही नहीं हुआ था। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया तो इस मामले की जांच शुरू हुई। अकबर टूल्स के स्वामी से बात की गई तो उसने बताया कि एक नोटिस उसके पास कोरियर से भी भेजा गया है, यह नोटिस भी फर्जी निकला। पुलिस जांच आगे बढ़ी तो पता लगा कि सलीम और वरुण अकबर टूल्स पर भी पहुंचे थे और वहां मामला खत्म करवाने की एवज में 1,20000 की मांग की थी। ₹12000 इन लोगों ने अकबर टूल्स के स्वामी से ले भी लिए थे। यह दोनों उसे धमका भी रहे थे कि अगर पैसा नहीं दिया तो उसकी बिल्डिंग को गिरवा दिया जाएगा। मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बरामद वाहनों पर पुलिस का लोगो भी लगा हुआ था। दोनों के घर की तलाशी में विकास प्राधिकरण की दो फर्जी मोहरे भी बरामद हुई है। यह दोनों खुद को पत्रकार बताकर भी बड़ा खेल कर रहे थे। कई लोगों को यह कथित पत्रकार अपना शिकार बना चुके हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Police arrested two alleged journalists who extorted money through fake notice rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More