प्रतियोगी परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते दो परीक्षार्थी को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा लाये गए नकल विरोधी कानून के तहत देहरादून पुलिस ने कार्यवाई करते हुए प्रतियोगी परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते दो परीक्षार्थियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आज 17 सितंबर 23 को राजा राममोहन राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर में भारतीय वन्य जीव संस्थान द्वारा आयोजित कराई जा रही एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) पद की परीक्षा के दौरान भारतीय वन्यजीव संस्थान की चेकिंग टीम द्वारा दो परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों (ब्लूटूथ डिवाइस) का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया, जिनको उनके द्वारा पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त दोनों परीक्षार्थियों के विरुद्ध थाना पटेल नगर में नकल विरोधी कानून के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किय गया, जिसमें अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मोहित मोर्य पुत्र हरेंद्र मोर्य निवासी जिंद, हरियाणा व नवराज पुत्र ईश्वर निवासी जिंद, हरियाणा शामिल हैं। कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए उत्तराखंड राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। परीक्षाओ के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उक्त कानून के तहत कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Police arrested two candidates for using unfair means during competitive examination Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More