शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ 241 चालको के विरुद्ध की कार्यवाही 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही नियमों के उल्लंघन पर 241 चालको के विरुद्ध कार्यवाही की। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा जनपद के समस्त थाना/ चौकी/ यातायात प्रभारियों को जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु (शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट,ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग व नाबालिग द्वारा वाहन चलाने आदि) मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 241 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर 09 वाहन सीज, 10 चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए 1,18,500 रुपये का संयोजन जमा करवाया गया। काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज आलम द्वारा मय पुलिस टीम चैकिंग के दौरान नरीमन चौराहे के पास 02 वाहन चालकों के विरुद्ध नशे में वाहन चलाने व रैश ड्राइविंग करने पर कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

इस दौरान अक्षय वर्मा पुत्र निवासी मल्ला रामगढ़ थाना भवाली नैनीताल वाहन संख्या- UK07BZ 3174 शराब के नशे में रैश ड्राइविंग करते हुए रानीबाग से काठगोदाम को जा रहा था जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही थी को रोककर नरीमन चौराहे के पास चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। राजेन्द्र सिंह निवासी बिठौरिया, मुखानी नैनीताल कार संख्या- UK04W 0354 हल्द्वानी से काठगोदाम की तरफ जा रहा था वॉल्कवे मॉल के पास चैकिंग के दौरान नशे में वाहन चलाते पाया गया जिसे गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

इस दौरान पुलिस टीम में चौकी प्रभारी काठगोदाम फ़िरोज़ आलम, ए एस आई अरविंद सिंह, हेड कांस्टेबल हरबंस सिंह, कांस्टेबल कारज सिंह मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested two people for driving under the influence of alcohol and took action against 241 drivers Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More