25 लाख रुपए से अधिक की स्मैक के साथ पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने 25 लाख रुपए से अधिक की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया। लालकुआं कोतवाल संजय कुमार के नेतृत्व में गठित एसआई कृपाल सिंह प्रभारी चौकी हल्दूचौड़ व एसओजी की संयुक्त टीम ने चौकी हल्दूचौड़ गेट पर लालकुआँ से हल्द्वानी की और बिना नम्बर की काली पल्सर से जा रहे 02 व्यक्तियों को रोककर चौकी से 50 मीटर हल्द्वानी की तरफ से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

इस दौरान पूछताछ गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम जितेन्द्र सिंह पुत्र राजवीर सिहं निवासी ग्राम पहाडपुर थाना शेरगढ जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया, जिसके कब्जे से 129 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ। सोमपाल पुत्र बुलाकी राम निवासी मोहल्ला गांधी नगर वार्ड नम्बर 2 थाना शेरगढ जिला बरेली उत्तर प्रदेश के कब्जे से 99 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया। आरोपी द्वारा पैसे की तंगी के चलते अपनी आर्थिक स्थिति सही करने और पैसों के लालच में आकर ओम सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पहाडपुर थाना शेरगढ जिला बरेली उत्तर प्रदेश नाम के व्यक्ति से स्मैक लेकर हल्द्वानी के युवकों को ऊॅचे दामों में बेचने के लिए ले जाता है। जिसके आधार पर थाना लालकुआं पर क्रमशः (1)एफ.आई.आर. न.-199/22 धारा 8/21/60/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट बनाम जितेन्द्र सिंह तथा (2)एफ.आई.आर. न.- 200/22 धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम सोमपाल पंजीकृत करते हुए प्रकाश में आये आरोपी ओम सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पहाडपुर थाना शेरगढ जिला बरेली उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। दोनों अपराधियों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा पुलिस टीम को 5000 रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में नन्दन सिंह रावत, प्रभारी SOG नैनीताल, उनि कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी हल्दुचौड़, कानि अनिल शर्मा कोतवाली लालकुआँ, कानि अशोक रावत, SOG , कानि कुन्दन कठायत, SOG, कानि दिनेश नगरकोटी, SOG, कानि भानू प्रताप शामिल रहे

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested two smack smugglers with smack of more than Rs 25 lakh Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More