हल्द्वानी। शराब के नशे में जुवां हारने के बाद युवक पर फायरिंग करने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने देचोरी गाव को जाने वाले पुराने पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस मनोज रजवार पुत्र देवेन्द्र सिंह रजवार निवासी ग्राम कप्तानगंज, कोटाबाग, थाना कालाढूगी, थाना कालाढूंगी में लिखित तहरीर दी गई कि कुछ अज्ञात लोग उसके चचेरे भाई पीडित विक्रम रजवार को गोली मारी गयी है और पीड़ित सुशीला तिवारी अस्पताल में एडमिट है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर पीडित(चचेरे भाई) के बयान पर घटना के समय मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहो से घटना के बारे में जानकारी की गयी। पीड़ित और गवाहों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आए कि ग्राम देचोरी में एक निर्माणाधीन मकान में कुल 07 लोग जुआ खेल रहे थे। घटनास्थल पर मुकदमे में आरोपी प्रदीप पाण्डे उर्फ मोन्टू के पास अवैध कट्टा था, जो पहले सभी लोगो को डरा रहा था। पीडित द्वारा बताया कि वह जुए में जीत गया और आरोपी प्रदीप पाण्डे उर्फ मोन्टू व रितेश कुमार उर्फ बब्ली जुऐ में हार गये। मोन्टू ने कब कट्टे में राउंड डाला पता ही नही चला व रितेश उर्फ बबली ने अपने हाथ में लिया व फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से गोलीकांड में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर साथ ही आरोपियों से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किए है। जिसमें एक अवैध कट्टा व एक अदद खोखा राउंड 7.65 MM के देचोरी गाव को जाने वाले पुराने पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि एक निर्माणाधीन भवन में जुआ खेलना तथा नशे में होने व जुऐ मे हार जाने के कारण घटना को अंजाम देना बताया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता ऋषिकेश। यहां नाबालिग से दुष्कर्म के आठ दिन बाद शनिवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण(एमडीडीए) ने होटल को जांच के बाद सील कर दिया। जांच में घर के नक्शे पर होटल बना पाया गया। यह भी पढ़ें 👉 इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]