सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दबंगई दिखा रहें दो युवको को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। तमंचा दिखाकर सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाकर फॉलोअर्स बढ़ाने वाले अभियुक्तों को रामनगर नैनीताल पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18.12.22 को कोतवाली पुलिस रामनगर को सूचना मिली की 02 युवकों के द्वारा अवैध तमंचे के साथ फोटो/विडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम उपनिरीक्षक अनीश अहमद, हेड कांस्टेबल हेमन्त सिंह, कांस्टेबल विजेन्द्र सिह द्वारा दोनो व्यक्तियो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, तो दोनो ने तमंचे के साथ फोटो को अपना बताते हुए बताया कि हम लोग शहर में अपनी धाक जमाने के लिए इस तरह के फोटो सोशल मीडिया में डाल रहे थे। अभियुक्त मनीष बसनाल की निशादेही पर उसके घर के पास शिव मंदिर से करीब 150 मी0 दक्षिण की तरफ कोसी नदी के किनारे बने पत्थर की पीचिंग के पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस के बरामद किया गया तथा अभियुक्त सौरभ सुयाल की निशादेही पर छप्पर वाली मस्जिद के पास बड़े कब्रिस्तान के गेट के पास के पत्थरों के ढेर से एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Police arrested two youths who were showing bullying on social media and sent them to jail ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More