देवनगरी में अश्लील हरकतों पर पुलिस ने पांच महिलाओं का किया चालान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड में तीर्थ यात्रा को आने वाले यात्रियों से धर्म नगरी हरिद्वार में रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के आसपास अश्लील इशारे करने वाली 5 महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनका चालान करने के साथ ही सख्त हिदायत दी कि भविष्य में वह धर्म नगरी के आसपास नजर आई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड के बाहर अश्लील कमेंट और गंदे इशारे कर रही पांच महिलाओं को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिलाओं का सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में चालान कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बार-बार शिकायत मिल रही थी कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बाहर कुछ महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे करके बुलाती हैं, तथा बहुत से लोग इन महिलाओं को लेकर गाड़ियों में बैठ निकल जाते हैं। महिलाओं के इस कृत्य से धर्म नगरी की छवि खराब हो रही थी। कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे के आस पास मौजूद पांच महिलाओं को लोगों को अश्लील इशारे करते हुए पकड़ लिया। यह महिलाएं बाहर की रहने वाली हैं। सभी का सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में चालान कर दिया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज, संतोष सेमवाल महिला, आरक्षी रीना, रजनी बिष्ट शामिल रहीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Police challaned five women for obscene acts in Devanagari Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More