बनभूलपुरा हिंसा के 25 दंगाईयो का पुलिस ने कराया मेडीकल, सभी दंगाइयों को कोर्ट में किया जाएगा पेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा के 25 दंगाईयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आज पुलिस उन्हें बेस हॉस्पिटल लेकर आई जहां उनका मेडिकल कराया जा रहा है l इसके बाद सभी दंगाइयों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 8 फरवरी को दंगाइयों ने बनभूलपुरा में आगजनी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस लगातार दंगाइयों के धरपकड़ कर रही है। दंगाइयों को मेडिकल करवाने लाने के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिन्हें पुलिस ने पीछे हटाया।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

बताते चलें कि पुलिस ने हर उस घर को चिन्हित कर उनकी तलाशी और छानबीन करना शुरू कर दिया है, जिनकी छत से ईंट और पत्थर बरस रहे थे। वीडियो और फोटो से उपद्रवियों को चिह्नित कर दबिश दी जा रही है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई का आलम यह है कि वनभूलपुरा इलाके में 300 से ज्यादा घरों पर ताला लटका दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इलाके के लोग पूरे परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर दूसरे जिलों या राज्यों में जा चुके है। पुलिस की छानबीन में जो लोग चिन्हित हुए है उनमें से भी कई लोग फरार चल रहे है, जबकि कई गिरफ्तार किये जा चुके है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: all the rioters will be presented in the court Banbhulpura violence Haldwani news Police conducted medical examination of 25 rioters of Banbhulpura violence Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More