वरिष्ठ समाजसेवी की संदिग्ध मौत पर कोतवाली में धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पटवारी को लिया हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी व प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।मृतक की जेब से मिले सुसाइडनोट में पटवारी पूजा रानी का नाम दर्ज होने पर आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर लालकुआं कोतवाली पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन में दर्जनों ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

 

ग्रामीणों का आरोप है कि महिला पटवारी के लगातार उत्पीड़न से तंग आकर महेश जोशी ने यह कदम उठाया। लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।स्थिति बिगड़ती देख प्रशासनिक अमला मौकेपर पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पटवारी पूजा रानी को हिरासत में लिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रामनगर कोतवाली में पूछताछ का दृश्य ग्रामीणों को दिखाया। इसके बाद देर रात जाकर लोग शांत हुए।

गौरतलब है कि बबूर गुमटी निवासी 54 वर्षीय महेश जोशी ने रविवार को लालकुआं तहसील के पास जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले हल्द्वानी और फिर भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महेश जोशी अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियां और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि ग्रामीण दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the protest in the police station on the suspicious death of a senior social worker crime news hundreds of people protested in the police station lalkuan news Patwari in custody suspicious death of a senior social worker the police took the Patwari into custody uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पटवारी हिरासत में लालकुआं न्यूज वरिष्ठ समाजसेवी की संदिग्ध मौत सैकड़ो लोगो ने किया कोतवाली में धरना-प्रदर्शन

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More