भीड-भाड वाले क्षेत्र में खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। सोशल मीडिया पर वाहन को तेज गति से चलाकर, दूसरों का जीवन संकट में डालने के वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर एसएसपी दून द्वारा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन चालक को पौंटा से हिरासत में लेते हुए सम्बन्धित वाहन को किया सीज।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक डम्पर चालक अपने वाहन को भीड-भाड वाले क्षेत्र में तेज गति से भगाते हुए ले जा रहा है तथा उक्त डम्पर को एक व्यक्ति द्वारा रोकने का प्रयास करने पर डम्पर चालक द्वारा वाहन को तेज गति से भगाने से उक्त व्यक्ति सडक पर गिरकर चोटिल होता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल सम्बन्धित वाहन चालक के विरूद्धआवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। वायरल वीडियो की जांच में उक्त घटना सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास की होनी पाई गई तथा घटना में शामिल डम्पर का नंबर एचआर-58-ई-5666 होना प्रकाश में आया, जिस पर रायपुर पुलिस द्वारा सम्बन्धित वाहन चालक के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तो उक्त वाहन चालक का डम्पर को लेकर हिमांचल की ओर जाना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त डम्पर के चालक प्रमोद पुत्र विरमानंद निवासी ग्रा0 रंईयावाला, थाना प्रतापनगर जिला यमुनानगर हरियाणा उम्र 25 वर्ष को पौंटा से हिरासत में लिया गया तथा सम्बन्धित वाहन को सीज किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में पीडित व्यक्ति द्वारा थाना रायपुर में दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Crowded area dehradun news driver in police custody driving dangerously Police took the driver into custody for driving dangerously in a crowded area uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज खतरनाक ढंग से वाहन का चालन देहरादून न्यूज भीड-भाड वाला क्षेत्र वाहन चालक को पुलिस हिरासत में

More Stories

उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More