एक सप्ताह पूर्व बंद घर में पति-पत्नी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा करते हुए मृतक महिला के भाई को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। दून में एक सप्ताह पहले बंद घर में पति-पत्नी के शव मिलने के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस दोहरे हत्याकांड को महिला के भाई ने ही अंजाम दिया था। इसके बाद वह मासूम को यह सोचकर शवों के पास छोड़ गया कि वह खुद ही मर जाएगा। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

मामले का खुलासा करते हुए डीआईजी दून ने बताया कि घटना वाले दिन अशवद की कार अनम का भाई शहवाज लेकर पहुंचा था जिसके बाद पुलिस ने शाहवाज से पूछताछ शुरु की। चूंकि शहवाज अनम का भाई था इसलिए उस पर शक होना थोड़ा मुश्किल था।  पुलिस ने जब शाहवाज के कॉल डिटेल खंगाले और पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। केस में हर दिन नई परते खुल रही थी। 10 तारीख की रात को शहवाज का फोन बंद था जो कि 11 तारीख को शाहवाज ने फिर से ऑन किया जिसके बाद पुलिस का शक और गहराया। अब मेन सस्पेक्ट में शाहवाज ही नजर आ रहा था। अशवद के पुलिस को दिए बयानों पर काशिफ के परिजनों ने मृतिका के भाई शहबाज पर शक जताया और तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने शहवाज से पूछताछ की हालांकि लंबे वक्त तक वह पुलिस को गुमराह करता रहा और काशिफ पर कर्ज होने की बात बताता रहा। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर शहबाज टूट गया और शहवाज ने अपने जुर्म का इकबाल किया। शहवाज ने उस रात के कत्ल की वारदात का पूरा कच्चा चिट्ठा पुलिस के सामने कबूल कर लिया। उसने यह भी क़बूल किया कि 12 तारीख की रात को वह कार लेकर शव को ठिकाने लगाने पहुचा था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

अब पुलिस को यह पता लगाना था कि शहवाज ने अपने ही जीजा और बहन को मौत के घाट क्यों उतार दिया। शहवाज ने पुलिस को बताया कि काशिफ उसके गांव का ही रहने वाला था। शहवाज का एक बड़ा भाई शादाब है और एक बहन अनम है। काशिफ का अक्सर उनके घर आना जाना होता था हालांकि काशिफ की पहले शादी हो रखी थी और उसके बाद भी काशिफ शाहवाज की बहन को अपने प्रेम जाल में फसाया और भगा कर ले गया। दोनो ने कोर्ट में शादी कर ली। शहवाज ने बताया कि उसी दिन शाहबाज ने सोच लिया था कि काशिफ को जिंदा नहीं छोडूंगा। बदला लेने के लिए उसने फिर से काशिफ से दोस्ती कर ली और मन मे बदले की आग जगा के रखी। वहीं कुछ वक्त पहले शहवाज को पता चला अनम की पुश्तैनी 3 बीघा जमीन को काशिफ ने गिरवी रखवा लिया है और गांव में बात चला दी है कि उसने जमीन गिरवी रखने के आधे पैसे शहवाज को दिए हैं जिससे शाहबाज की पूरे गांव में बेज्जती हो गई। इसके बाद आगबबूला हुआ शाहबाज लगातार काशिफ को मारने की योजना बनाता रहा। शहवाज ने बताया कि वह 7 तारीख को ही उत्तरकाशी में कासिफ को मार देता लेकिन क्योंकि अनम को पता था कि काशिफ उसके साथ है इसलिए उसने अपना प्लान बदला और काशिफ शहवाज देहरादून आ गए। मौका पाकर 10 जून को रात को वह अनम के घर मे फिर से पहुंचा। घर मे देर रात तक रहा देर रात में जब सब सो गए तो मौका पाकर किचन से चाकू लाकर उसने सोते वक्त काशिफ की गर्दन पर वार कर उसका गला रेत दिया जिसके बाद अनम चिल्लाने लगी। शहवाज ने अपनी बहन अनम को भी मौत के घाट उतार दिया और काशिफ और अनम के बच्चे को वही छोड़कर घर मे ताला लगाकर फरार हो गया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी ने बहन और उसके पति की हत्या के बाद मासूम को उनके बीच केवल इसलिए छोड़ा कि भूख और बिना देख रेख के बच्चा खुद ही मर जाएगा और शहवाज का बदला पूरा हो जाएगा। लेकिन आज भी मासूम स्वस्थ्य है और अपने दादा दादी की कस्टडी में है और शहवाज जेल में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Police disclosed the murder of husband and wife in a closed house a week ago and arrested the brother of the deceased woman Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More