ऑनर किलिंग का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी माँ-बाप को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रूद्रपुर। यहां पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार करते हुए किशोरी की मौत के रहस्य से पर्दा उठाते हुए स्पष्ट किया है कि किशोरी ने आत्महत्या नहीं बल्कि मां बाप ने प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उसकी गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद इस मामले को फांसी लगाकर आत्महत्या बताकर गुमराह किया गया। 

कोतवाली सीओ निहारिका तोमर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 24 फरवरी को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि पहाड़गंज निवासी शफी अहमद ने अपनी नाबालिग बेटी शबाना (16) की हत्या कर दी है और उसके शव को अपने गांव बजावाला अजीमनगर रामपुर यूपी के कब्रिस्तान में दफनाने ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम अजीमनगर को रवाना हो गई। शव को दफनाने से पहले ही पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और रुद्रपुर पोस्टमार्टम के लिए ले आई, साथ ही किशोरी के मां-बाप को भी हिरासत में लेकर रविवार को ही शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने बताया कि शबाना की मौत गला घोंटने से हुई। सीओ ने बताया कि इसके बाद किशोरी के पिता से पूछताछ की गई। उसने बताया कि करीब पांच साल से उनकी बेटी का एक शादीशुदा युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 23 फरवरी की देर रात युवक उसकी बेटी से मिलने उसके मकान की छत पर आया था। वहीं उनके छत पर पहुंचने से पहले ही युवक भाग गया। इसके बाद कमरे में आकर उसने अपनी पत्नी खातूनजहां के साथ अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि आरोपी मां-बाप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Police exposed honor killing Police exposed honor killing and arrested accused parents rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More