ज्वेलरी शोरूम डकैती में पुलिस को मिले ठोस सबूत, प्रयुक्त चोरी की अर्टिगा कार बरामद कर धरपकड़ को भेजी पुलिस टीमें  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस कंपनी के ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती में प्रयुक्त वाहन तो पुलिस ने बरामद कर लिए, पर आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि डकैती में प्रयुक्त कार लूट की थी। बदमाश उसके गियर बॉक्स में हथियार छुपाकर दून लाए थे। लिहाजा, इनकी धरपकड़ के लिए चार राज्यों में पुलिस की टीमें भेज दी गई हैं।

बीते गुरुवार की सुबह रिलायंस का ज्वेलरी शोरूम खुलते ही बदमाश अंदर घुस आए थे। उन्होंने यहां कर्मचारियों को पिस्टलों के बल पर बंधक बनाकर बीस करोड़ रुपये से अधिक के गहने ले लिए थे। इस वारदात में प्रयुक्त दो बाइक और एक कार को आरोपी सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र में छोड़कर भाग गए थे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। बदमाशों ने डकैती में प्रयुक्त कार जून में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से लूटी थी। पुलिस ने कार का फॉरेंसिक परीक्षण कराया तो पता चला कि कार को दो लोगों ने जून में दिल्ली से आगरा के लिए बुक किया था। आगरा के कंदौली थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर कार लूट ली गई थी। लिहाजा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में टीमें भेजी गई हैं। डकैती डालने आए बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए पूरी फील्डिंग बिछाई हुई थी। आरोपियों ने दोपहिया वाहन दो महीने पहले ही दिल्ली से चोरी कर लिए थे। इन वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। एक बाइक पर मेरठ एवं दूसरी बाइक पर फतेहपुर का नंबर दर्ज था। आरोपियों की कार जो सेलाकुई क्षेत्र में मिली, उसके अंदर तीन फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुईं थी। वारदात के बाद दून और इसके बॉर्डर पर सघन अभियान चलाया गया था। बदमाशों ने अपनी बाइकें सहसपुर थाना क्षेत्र और कार सेलाकुई क्षेत्र में छोड़ी थीं। यहां से बदमाश कहां गए, यह पता नहीं चला है। संभावना यह भी है कि बदमाश उत्तराखंड में ही छुपे हों। बदमाशों ने वारदात से पहले कई माह तक रैकी की थी। वारदात के कुछ दिन पहले वो हरिद्वार में रुके थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने हथियार छुपाने के लिए जिस तरीके से कार में सीक्रेट बॉक्स बनाया था, ऐसे हथकंडे पूर्व में महाराष्ट्र, बंगाल और महाराष्ट्र की घटनाओं में अपनाए गए हैं।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने कार का इंजन और चेसिस नंबर घिस दिया था। लिहाजा, पुलिस को कार की फॉरेंसिक जांच करवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि जांच में गियर बॉक्स के नीचे एक सीक्रेट बॉक्स मिला है, जिसमें हथियार छुपाए गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Police found concrete evidence in jewelery showroom robbery recovered used stolen Ertiga car and sent police teams to nab Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More