कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने हल्द्वानी एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह करने की धमकी देने वाले डासना गाजियाबाद में महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरी के शिष्य यति परमानंद सरस्वती उर्फ दीपक बजरंगी और यति स्वरूपानंद सरस्वती को सिंचाई विभाग के बंगले में नजरबंद कर दिया है। दोनों यहां प्रेसवार्ता करने के बाद हल्द्वानी जाने की तैयारी में थे।
नजरबंद हिंदूवादी नेताओं का कहना है कि उत्तराखंड में समुदाय विशेष की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। वह लंबे समय से यहां अवैध रूप से बनीं मस्जिद, मजारों और मदरसों को हटाने की मांग करते आ रहे हैं। इसको लेकर वह खून से लिखे 11,000 पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय भेज चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर दोनों नेताओं ने 20 जून को हल्द्वानी एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। जिसके बाद प्रशासन लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें हल्द्वानी में गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही थी, लेकिन इस बीच कोतवाली पुलिस को उनके कोटद्वार में होने की सूचना मिली।जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और सिंचाई विभाग के बंगले में नजरबंद कर दिया है। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने दोनों को नजरबंद करने की पुष्टि की है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में […]