इमरान खान की गिरफ्तारी को हेलिकॉप्टर द्वारा इस्लामाबाद से लाहौर पहुंची पुलिस    

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद इस्लामाबाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हेलिकॉप्टर से लाहौर पहुंची है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए अगले 24 घंटों में गिरफ्तार कर सकती है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने जमान पार्क जाएगी। बता दें, कोर्ट ने उनके खिलाफ एक महिला जज और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। ये आदेश डिस्ट्रिक्ट औऱ सेशन कोर्ट ने दिया था। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व में सोमवार को उनके हजारों समर्थकों ने मार्च निकाला। इमरान खान के समर्थकों ने उन्हें दाता दरबार ले जा रहे काफिले पर गुलाब की पंखुड़ियां फेंकी, जहां उन्होंने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ये मेरी व्यक्तिगत जंग नहीं है। मेरी जिंदगी खतरे में है। ये मैं पाकिस्तान के लोगों के लिए लड़ रहा हूं। हमारा मुल्क तबाही की ओर है। उन्होंने कहा, ये लोग मेरे खिलाफ केसेस कर रहे हैं, ताकि मैं इलेक्शंस से दूर रहूं। हर दिन कोई नया केस लगा रहे हैं। मेरा छठा जलसा दिन के वक्त होगा। ये पिछले 12 साल में छठा जलसा होगा। अंधेरे में नजर नहीं आएगा कि कैसे अपने मुल्क को दलदल से निकालना है। बता दें, तोशाखाना मामले में अदालत में पेश होने में विफल रहने और पिछले साल एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक महिला न्यायाधीश को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Imran khan Lahaur news Police reached Lahore from Islamabad by helicopter to arrest Imran Khan

More Stories

Uncategorized

पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत के साथ ही 63 लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की घटना के बाद पूरे […]

Read More
Uncategorized साझा मंच

तिब्बत में भूकंप के झटके से 53 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही कई लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  तिब्बत। यहां मंगलवार (आज) भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जिससे 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हुए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार सुबह 9.05 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। यह भूकंप तिब्बत के […]

Read More
Uncategorized

जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में हुआ निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    मुंबई। जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय टाटा कुछ समय से बीमार थे, उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया […]

Read More