बेटे से मारपीट की शिकायत पर माँ की आंख में घोंपा चाकू, तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बेटे से मारपीट की शिकायत लेकर पड़ोसी के घर गई महिला को पड़ोसी ने मारपीट करते हुए उसकी आंख में चाकू घोंप दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल पत्नी के पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

जानकारी के अनुसार पीड़ित जगजीत साहू निवासी इंदिरानगर बनभूलपुरा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि बीते 16 सितंबर की दोपहर उनका बेटा आनंद साहू अपने दोस्तों संग घर के पास बैठा था। तभी पड़ोस में रहले वाला मनीष साहू वहां आया और उसके बेटे को मार कर भाग गया। तहरीर में कहा कि जब इस बात की शिकायत लेकर उनकी पत्नी अनीता देवी मनीष के घर पहुंचीं तो वहां मनीष के पिता सुलाब चन्द्र साहू और माता लालती साहू ने उनसे हाथापाई शुरू कर दी और इतना ही नहीं उन्होंने अनीता के आंख में चाकू से हमला कर दिया।हमले में अनीता देवी के सिर,पीठ और बाईं आंख पर गंभीर चोट आई।जिसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायल अनीता को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया। जहां पर महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे सुशीला तिवारी रेफर कर दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पीड़ित अनीता के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A knife was stabbed in the mother's eye after she complained of being beaten up by her son. Police registered a case and began investigation. Uttarakhand News crime news Haldwani news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More