पुलिस- एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार्बेट फॉल में डूबे दूसरे छात्र का भी खोजा शव

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। रविवार को कालाढूंगी स्थित कार्बेट फॉल में डूबे दूसरे छात्र का भी शव पुलिस-एसडीआरएफ की टीम ने आज सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बरामद कर लिया है। 

बताते चलें कि रविवार को द्रोण फार्मेसी रूद्रपुर के 31 छात्रों का दल यहां घूमने आया हुआ था जो दोपहर कालाढूंगी नया गांव स्थित कॉर्बेट फॉल पहुंचे। अधिकांश विद्यार्थी फॉल के आसपास घूमने लगे जबकि दो छात्र विक्की मंडल और अभिजीत अधिकारी फॉल में नहा रहे अन्य युवकों को देखकर नहाने लगे और इस दौरान भंवर में फंसकर डूब गए। सूचना पर थानाध्यक्ष कालाढूंगी द्वारा मय फोर्स के मौके पर पहुंचकर पुलिस फोर्स व स्थानीय लोगों व छात्रों की सहायता से एक छात्र विक्की मंडल उम्र 18 वर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त छात्र को मृत घोषित किया गया है तथा दूसरे छात्र को पुलिस टीम एवं एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों द्वारा खोजबीन की गई लेकिन देर शाम तक कामयाब नहीं हो पाए थे। आज सोमवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस ने दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाकर अभिजीत अधिकारी के शव को बरामद कर लिया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। रेंजर अमित गवासाकोटी ने बताया कि अग्रिम आदेश तट कॉर्बेट फॉल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More