बैग बेचने के बहाने घर में घुस मासूम को लेकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

रुद्रपुर। यहां बैग बेचने के बहाने वीरान घर देखकर आरोपित दबे पांव घुसा और मासूम बेटी का मुंह दबाकर गोद में लेकर भागने लगा। इसकी खबर जब लोगों को लगी तो उन्होंने उसे दौड़ा लिया। खुद को घिरता देख आरोपित मासूम को पटकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

 

 

आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी निवासी शीला बढ़ोई पत्नी मंगल बढोई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उसके पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार अपराह्न करीब दो बजे उसकी ढाई वर्षीय पुत्री परी घर में सो रही थी। वह लोग बाहर थे। कुछ देर के बाद घर के बाहर कुछ लोग ने शोर-शराबा करते हुए बताया कि कोई परी का अपहरण करके भाग रहा है। स्थानीय लोगों ने जब पीछा किया तो करीब 200 मीटर आगे भाग रहे आरोपित ने परी को गली में पटक दिया और अकेला भागने लगा। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेर कर पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोग पुलिस की लचर कार्यशैली से नाराज दिखे। आरोपित को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

 

 

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम परवेश पुत्र इशरार मूल निवासी बहेड़ी, बरेली और हाल निवासी प्रीत विहार बताया। मामले से बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका मेहरा ने कोतवाली में पर्दाफाश करते हुए बताया कि आरोपित नशे का आदी है। अब तक उसने अपहरण करने का उद्देश्य नहीं बताया है। पूछताछ की जा रही है। बताया कि मामला मानव तस्करी और किसी ग्रुप का भी हो सकता है। हर बिंदु से जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपित का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Police sent the accused who broke into the house on the pretext of selling bags and was running away with the innocent rudrapur news The accused who was running away with the innocent to jail US nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More