नाबालिग से शादी रचाने के आरोप में पुलिस ने दूल्हे और दोनों पक्षों के छह लोगों को भेजा जेल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां नाबालिग से शादी रचाने के आरोप में पुलिस ने दूल्हे के साथ-साथ दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।  

दरसल, पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी के थाना मुखानी क्षेत्र में 30 साल के युवक ने नाबालिग से शादी की है। पुलिस ने जाकर जांच की और मामला सही पाए जाने पर दूल्हे और उसके परिवार के लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि पीलीकोठी हल्द्वानी निवासी एक महिला के मकान में शादी समारोह चल रहा है। तभी पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक दूल्हा नाबालिग दुल्हन से शादी रचा रहा था। शादी के बाद घर में प्रतिभोज चल रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दुल्हन और दूल्हे और दुल्हन के आधार कार्ड देखे तो पता चला कि दूल्हा 30 वर्ष का है और दुल्हन की उम्र सिर्फ 16 वर्ष है। पूछताछ में पता चला की नाबालिगा हल्द्वानी के एक स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती है। हाथरस जिला निवासी दूल्हे की शादी हल्द्वानी निवासी नाबालिग से तय हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे के साथ-साथ दोनों पक्षों की ओर से छह लोगों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की। साथ ही नाबालिग को सीडब्ल्यूसी की हवाले किया गया है जहां आगे की कार्रवाई सीडब्ल्यूसी द्वारा की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police sent the groom and six people from both sides to jail on charges of marrying a minor Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More