पुलिस कर्मी पर अपनी महिला पुलिसकर्मी पत्नी को जहर देकर मारने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। महिला पुलिसकर्मी ने अपने कांस्टेबल पति और ससुरालियों पर जहर देकर मारने का प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है पूरे मामले में काठगोदाम पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल और सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।शहर कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही ने अपने ही विभाग में तैनात कांस्टेबल पति सुरेंद्र सिंह और सास पर गंभीर आरोप लगाया है।

महिला पुलिस कर्मी का कहना है कि उसका पति सुरेंद्र सिंह का किसी अन्य महिला के चक्कर में उसको और उसको बच्चे को जहर देकर मारने की कोशिश की है ऐसे में जान का खतरा बना हुआ है।कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने पुलिस में तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2010 में हल्द्वानी में तैनात कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि 2015 में ससुरालियों की मारपीट के कारण उनका गर्भपात हो गया। इसकी शिकायत उसने काठगोदाम थाने में दर्ज करवाई थी लेकिन आपस में समझौते के बाद कुछ समय सब कुछ ठीक रहा और दो बच्चे भी पैदा हुए। महिला ने कांस्टेबल पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसके चलते पति और ससुराल उसको प्रताड़ित कर रहे हैं।दिसम्बर 2021 में पति ने खाने में जहर मिलाकर उसे और बच्चों को मारने का प्रयास किया जहां जहर खाने से जहर के असर से वह पैरालाइज हो गई है शनिवार रात सिपाही पति और ससुर ने उसको और उसके बच्चों को जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गई जहां अपना इलाज करा रही है यहां तक कि उसके पति ने उसका सामान भी घर से बाहर फेंक कर उसको निकाल दिया पूरे मामले में महिला सिपाही ने काठगोदाम थाने में पति और सास ससुर के खिलाफ जान से मारने का प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि महिला के तहरीर पर सिपाही और उसके सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news police started investigation by registering case Policeman accused of killing his female policeman wife by poisoning Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More