खुद को सीबीआई अफसर बताकर तीन लोगों ने एक महिला सहित तीन लोगों से मारपीट कर रुपए, लैपटॉप और मोबाइल लूट कर दो लोगों के किडनैप का किया प्रयास 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां तीन लोग खुद को सीबीआई अफसर बताकर सहस्रधारा रोड स्थित एक फ्लैट में घुसे और लूटपाट करते हुए दो लोगों को उठाकर ले गए। आरोप है कि तीनों लोगों ने फ्लैट में मौजूद एक महिला सहित तीन लोगों के साथ मारपीट की और फिर कनपटी पर पिस्टल रखकर वहां एक बैग में रखे चार लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल के साथ ही दो लोगों को उठा लिया। इसके बाद आरोपी दोनों लोगों को गाड़ी में बैठाकर दिनभर इधर-उधर घूमते रहे। किसी तरह एक व्यक्ति उनके चंगुल से छूटकर भाग गया। जबकि दूसरे को आरोपी गाड़ी सहित डाटकाली में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि अमित कुमार निवासी देववंद ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को वह अपने साथी मुकुल त्यागी और उसकी दोस्त वैष्ण्वी के साथ सहस्रधारा रोड स्थित अपने फ्लैट में थे। सुबह करीब सवा छह बजे फ्लैट पर तीन अज्ञात व्यक्ति आए। तीनों ने खुद को सीबीआई दिल्ली का अधिकारी बताया और मारपीट शुरू कर दी। जोर जबरदस्ती कर आरोपियों ने उसके दोस्त मुकुल त्यागी और उसकी महिला दोस्त की गंदी वीडियो बनाई। उसके भी गलत बयान का वीडियो बनाया। इसके बाद उन्होंने उनके चार लाख रुपये, दो लैपटॉप, दो फोन उठा लिए। इसके बाद तीनों आरोपी उन्हें और मुकुल त्यागी को परेड ग्रांउड के पास स्थित उनके ऑफिस ले गया। जहां उन्होंने ऑफिस में तोड़फोड की और दोनों के साथ मारपीट की। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

पीड़ित के मुताबिक इसके बाद वह उसी की कार में दोनों को इधर से उधर घुमाते रहे। तीनों बार-बार तीस लाख की फिरौती की मांग कर रहे थे। पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह से उनके चंगुल से बचकर भाग गया। जिसके बाद आरोपी मुकुल को गाड़ी समेत डाटकाली में छोड़कर फरार हो गए। एसओ ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news laptop and mobile and tried to kidnap two people looted money Posing as CBI officers three people beat up three people including a woman Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More