विकास और वादों की पोल खोलती छत पर झूलती विद्युत लाइनें

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जन प्रतिनिधि अथवा राजनीतिक पार्टियां भले ही अपने घोषणा पत्र में आम जन की सुरक्षा एवं बेहतरी के कितने बड़े-बड़े वादे करती रही हो, लेकिन हकीकत ऐसे वादों की पोल खोल ही देती है। “सबका साथ-सबका विकास” “जन-जन तक आपकी सरकार” आदि ऐसे कई नारे चुनावी वक्त में नेताओं की जुबांनी सुनने को मिल जाते है। बावजूद ब्यवस्था का साथ और विकास महज चंद प्रभावशाली लोगो तक ही सीमित रहा है। जिसका ज्वलन्त उदाहरण दमुवांढूंगा, जवाहरज्योति में देखने को मिला है। जहां मकान की छत पर साधारण टेक के सहारे डाली गई बिजली की लाइन को हटाने की गुजारिश स्थानीय लोगो द्वारा शासन-प्रशासन सहित जन प्रतिनिधियों से भी कई बार करी गई। लेकिन किसी बढ़े हादसे को दावत देती इस स्थिती से अधिकारी व जन प्रतिनिधी आंख मूंदे बैठे रहे।  

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

खबर सच है” की टीम जब घने जंगल से सटे इस क्षेत्र के विकास को देखने पहुंची तो ब्यवस्था की पोल खोलती मकान की छत से महज कुछ ही फिट ऊपर साधारण टेक के सहारे झूलती यह विद्युत लाइन देखने को मिली। पूछने पर पता चला कि प्रतिनिधी आते तो है, लेकिन यह कह कर चले जाते है कि लाइन तो पहले से ही थी, पर मकान बाद में बनाया गया। 
अब सवाल इस बात का है कि यदि यहां बिजली की लाइन पहले से थी तो इसके नीचे बन रहे मकान को बनने से पूर्व रोका क्यों नहीं गया? क्या मकान मालिक द्वारा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को सुविधा शुल्क देकर यह निर्माण कराया गया जिस वजह से अधिकारी निर्माण होता देख भी आंखे मूंदे रहें? अब यदि निर्माण हो चूका है तो सम्बन्धित विभाग एवं चुनावी बरसात में टर्र-टर्र करने वाले प्रतिनिधि इस तरफ आंखे मूंद, क्या किसी बढ़ी दुर्घटना के इंतजार में हाथ पर हाथ धरा बैठे है?

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

बताते चलें कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में स्थानीय विधायक एवं काबीना मंत्री रहते हुए डॉ इंदिरा हृदयेश द्वारा वर्ष 2017 में इस क्षेत्र को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाते हुए नगर निगम में सम्मिलित तो करवा दिया, लेकिन उनके जाने के बाद इस क्षेत्र की जनता को जन प्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ सुनहरे सपने ही देखने को मिले है। आज जब चुनाव नजदीक है प्रत्येक दल के नेता यहां पहुंच कर बोट की उम्मीद तो कर रहे लेकिन दुर्घटना को दावत देती इस घटना पर ध्यान देने की जहमत तक नहीं उठाते।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More