प्रकाश जोशी ने लोकसभा क्षेत्र की जनता से आह्वान कर कहा कि आप साथ दे तो बदलेंगे लोकसभा के हालात 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता
जसपुर। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के वोट मे है। जनता के पास हर पाँच साल में अपने चुने हुवे जनप्रतिधि से हिसाब माँगने का हक है। वर्तमान सांसद जनता को उनके विकास का हिसाब दे या सार्वजनिक तौर से माफी मांगें। जनता जागरूक है और सही और सक्षम कि पहचान करना जानती है।
प्रकाश जोशी ने कहा की जनता एक बार सेवा का मौका दे तो मैं उन्हें निराश नही होने दूँगा। सांसद, संसदीय क्षेत्र के लिए क्या क्या कर सकता है, कर के दिखाऊंगा। जसपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जसपुर की जनता का कहना है कि संसद में प्रकाश और विधानसभा में आदेश यही हमारी पहचान होगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट मनोज जोशी ने कहा कि भाजपा के परिवारवाद ने काशीपुर को दिशाहीन नेतृत्व देकर लोगो को छलने का कार्य किया है। स्व नारायण दत्त तिवारी जी की कर्मभूमि मे इस बार उम्मीदों का प्रकाश अवश्य फैलेगा, लोगो का विश्वास जीतेगा काशीपुर से कांग्रेस जीतेगी। विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस के जनसंपर्क और सभाओं में जनता का उत्साह बता रहा है कि इस बार चुनाव की बागडोर जनता ने अपने हाथों में ली है। पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा की भाजपा द्वारा अतिक्रमण के नाम पर आम जनमानस को उजाड़ने का जो कार्य किया जा रहा है वो भाजपा के अहंकार और गरीब विरोधी सोच को दर्शाता है।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज हरियावाला (जसपुर) में नुक्कड़ सभा से अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया। इसके बाद काशीपुर विधानसभा के बासखेड़ा, मदर्स कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, कालाढूंगी विधानसभा अंतर्गत कालाढूंगी नगर और कमलुवागांजा तथा लालकुंआ नगर, खुरियाखत्ता तथा 2 किलोमीटर आदि क्षेत्रों में  नुक्कड़ सभाओं और रोड शो के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान राहुल छिमवाल, संदीप सहगल, अनुपम शर्मा, मुसर्रफ हुसैन, राजू छीना, इंदु मान, योगेश जोशी, अब्दुल कादिर, रवि ढींगरा, वकील अहमद, दीप सती, तारा नेगी, कमल जोशी, संजय बिष्ट, भोला भट्ट जी, नीरज तिवारी, जया कर्नाटक, भागीरथी बिष्ट, विशाल भोजक, राजा फ़र्श्वान, हिमांशु जोशी आदि लोगो ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के जनसंपर्क मे अपना सहयोग दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news jaspur news Prakash Joshi appealed to the people of Lok Sabha constituency and said that if you support us the situation of Lok Sabha will change US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More